शिविर में 435 रोगियों का उपचार
सवाई माधोपुर - मंदिर श्री नृसिंह ट्रस्ट पंच खंडेलवाल वैश्य समाज के तत्वावधान एवं निखार साड़ीज की ओर से नृसिंह मंदिर शहर सवाई माधोपुर में निशुल्क नाक, कान एवं गला रोग चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में में 435 मरीजों की जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक खूंटेटा ने बताया शिविर में जयपुर के राजस्थान ईएनटी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डा. केएल कमल के निर्देशन में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नाक, कान एवं गला रोक से संबंधित मरीजों की आधुनिक उपकरणों से जांच कर उपचार किया। िचिन्हित दस मरीजों को निशुल्क श्रवण यंत्र रामपाल खूंटेटा ने वितरित किए। दो मरीजों को निशुल्क तथा कई को एक चौथाई दर पर आपरेशन करवाने का भरोसा दिलाया गया। शविर में ट्रस्ट के मंत्री दिनेश धामाणी, शिविर प्रभारी श्याम सुंदर गुप्ता, उपाध्यक्ष मदनलाल भुखमारिया, डा. गोपाल लाल खूंटेटा, रामबाबू बटवाड़ा, सुरेश गुप्ता, विनोद पीतलिया, बृजराज खूंटेटा, सत्यनारायण, सुरेश काठ, सुरेंद्र कुमार सेठी, नवल किशोर पाटोदिया, मोहनलाल नाटाणी आदि ने सेवा कार्य किया ।