- Hindi News
- नवदुर्गा मंदिर में भैरव की मूर्ति स्थापित
नवदुर्गा मंदिर में भैरव की मूर्ति स्थापित
भास्कर न्यूज - बौंली
श्री नवदुर्गा मंदिर परिसर में दंडी स्वामी नारायण देव तीर्थ के शिष्य कैलाश चंद बटवाड़ा जयपुर वालों के सहयोग से छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। अनिल कुमार गौत्तम, कैलाश चंद सैन एवं उनके सहयोगियों ने फव्वारा युक्त फूल बंगला झांकी सजाई। दोपहर एक बजे माताजी की नव प्रतिमाओं की आरती की गई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं ने संकीर्तन भी किए। इस अवसर पर पंडित ओम प्रकाश शर्मा, शिवकुमार बुंदेला, कजोड़मल गोयल आदि उपस्थित थे।
श्री नवदुर्गा मंदिर परिसर में दंडी स्वामी नारायण देव तीर्थ के शिष्य कैलाश चंद बटवाड़ा जयपुर वालों के सहयोग एवं पं. गिर्राज शास्त्री सारसोप वालों के निर्देशन में रविवार को भैरव बाबा की मूर्ति स्थापित की गई।
इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु अवधेश कुमार शर्मा ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। उसके बाद पंडित गिर्राज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा का पूजन करवाकर मूर्ति स्थापना की। 11 बजे नव दुर्गा मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना की गई।
छप्पन भोग की झांकी भी सजाई