पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजन फेल, डेढ़ घंटे खड़ी रही रेल

इंजन फेल, डेढ़ घंटे खड़ी रही रेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सवाई माधोपुर
जयपुर जा रही जयपुर-बांद्रा सुपरफास्ट का बुधवार को सुबह 9:00 बजे इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन खैरदा बिजली पावर हाउस के पास डेढ़ घंटे तक रही। बाद में सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने देवपुरा स्टेशन पर खड़ी जयपुर-बयाना पैसेंजर के इंजन को खैरदा के लिए रवाना किया। इंजन के खैरदा पहुंचने पर बांद्रा सुपरफास्ट 10:30 बजे जयपुर के लिए रवाना हो सकी।
जयपुर-बांद्रा सुपरफास्ट 8:45 बजे सवाई माधोपुर स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। कुछ देर ट्रेन खैरदा बिजली पावर हाउस के पास आकर रुक गई। ट्रेन रूकने के बाद यात्रियों ने सोचा की शायद किसी ने चेन खींच ली। काफी देर बाद भी जब ट्रेन रवाना नहीं हुई तो वे डिब्बे से नीचे उतरकर देखा तो पता चला कि इंजन खराब हो गया। पायलेट ने इंजन को चलाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। बाद में परेशान होकर उन्होंने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। रेलवे के अधिकारियों ने देवपुरा स्टेशन से दूसरे इंजन को रवाना किया। इंजन के खैरदा पहुंचने के बाद 10:30 बजे ट्रेन रवाना हो सकी।
जयपुर-बयाना को देवपुरा में रोका : रेल अधिकारियों ने जयपुर से आने वाली जयपुर बयाना पैसेंजर को 9:15 बजे देवपुरा स्टेशन पर ही रोक दिया। इसके बाद बयाना के इंजन को जयपुर बांद्रा ट्रेन को लेकर आने के लिए रवाना किया। इस दौरान यह ट्रेन डेढ़ घंटे तक देवपुरा में खड़ी रही। इस दौरान जयपुर बांद्रा, जबलपुर अजमेर व मुंबई सुपरफास्ट को जयपुर के लिए रवाना होने के बाद 11:30 बजे जयपुर-बयाना पैसेंजर ट्रेन को सवाई माधोपुर के लिए रवाना किया गया।



जबलपुर-अजमेर व मुंबई सुपरफास्ट को स्टेशन पर रोकना पड़ा

जयपुर-बांद्रा के इंजन फेल होने की की सूचना मिलने पर रेल अधिकारियों ने जबलपुर से अजमेर जाने वाली जबलपुर-अजमेर ट्रेन को सवाई माधोपुर स्टेशन पर ही रोक दिया। इस दौरान स्टेशन पहुंची मुंबई सुपरफास्ट भी स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। जबलपुर ट्रेन स्टेशन एक घंटे तक खड़ी रही। साढ़े दस बजे ट्रैक सुचारू होने पर एक घंटे की देरी से पौने 11 बजे जबलपुर अजमेर को जयपुर के लिए रवाना किया। इसके कुछ देर बाद आधे घंटे से सवाई माधोपुर स्टेशन पर खड़ी मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन को 11 बजकर 5 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना किया गया।



बांद्रा सुपरफास्ट