पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक

तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकराय. आकाशीय बिजली गिरने से ठीकरिया के एक युवक की मौत के बाद शनिवार को तहसीलदार मूलसिंह राजावत ने परिजनों को सहायता राशि का चैक दिया। दोपहर को मृतक के घर पहुंचे तहसीलदार राजावत ने मृतक के पिता प्रहलाद बैरवा को आपदा कोष से स्वीकृत डेढ़ लाख का चेक देकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। गौरतलब है कि गांव के बैरवा मोहल्ला निवासी गोपाल बैरवा की जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। युवक दिल्ली जाने के लिए हाइवे पर बस का इंतजार कर रहा था।