दुर्घटना में एक गंभीर घायल
भास्कर न्यूज. सिकराय
जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर शनिवार को संवास के समीप दुर्घटना में कार सवार राजगढ़ बीडीओ सहित दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में घायल गंभीर एक जने को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर करीब दो बजे एक शादी में भाग लेने जा रहे राजगढ़ बीडीओ गिर्राज मीणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष टीकम सिंह, भाजपा जिला मंत्री घनश्याम शर्मा की कार आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में हालांकि बीडीओ को चोट नहीं आई, लेकिन जिला मंत्री के घायल होने पर उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दौसा रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम चिमनलाल मीणा ने पुलिस को सूचना देकर घायल को 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।