- Hindi News
- बीच सड़क पर ट्रक खराब, हुआ, यातायात रहा बाधित
बीच सड़क पर ट्रक खराब, हुआ, यातायात रहा बाधित
भास्कर न्यूज - गुन्सी
सोमवार दोपहर एनएच 12 पर गांव मूंडिया में सड़क के बीचोबीच बजरी से भरा एक ट्रक खराब हो गया। इससे करीब पांच घंटे यातायात बाधित रहा। गुन्सी पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर बनास से बजरी भरकर एक ट्रक जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक का गांव मूंडिया में पाट्र्स टूट गया। इससे वह बीच सड़क पर खराब हो गया। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर गुन्सी व निवाई पुलिस मौके पर पहुंची। खराब ट्रक को जेसीबी से बीच सड़क से हटाया। तब जाकर करीब 5 घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।