पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंडौन से जयपुर के लिए रोडवेज की नई बस सेवा शुरू

हिंडौन से जयपुर के लिए रोडवेज की नई बस सेवा शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी - रोडवेज की ओर से हिंडौन से जयपुर के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा श्रीमहावीरजी एवं टोडाभीम होते हुए जयपुर पहुंचेगी। हिंडौन आगार के मुख्य प्रबंधक खेम सिंह चौधरी एवं समय सारणी प्रभारी लतीफ खां ने बताया कि हिंडौन से जयपुर के लिए शुरु की गई नई बस हिंडौन से दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर श्रीमहावीरजी, नांगल, बालघाट, टोड़ाभीम होते हुए सायं 6:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापिसी में जयपुर से अगले दिन सुबह 7:30 बजे रवाना होकर इस मार्ग से हिंडौन आएगी। इस बस के संचालन से संबंधित क्षेत्र के लोगों को जयपुर पहुंचने के लिए सुविधा मिलेगी।