वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना गलत
प्रागपुरा - सरस्वती बाल विद्या मंदिर उमावि व राउमावि में जयपुर ग्रामीण यातायात प्रभारी हजारी लाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। विद्या मंदिर में निदेशक रामसिंह यादव व प्रधानाचार्य राजेश यादव की अध्यक्षता में कार्य कम हुआ। वक्ताओं ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना मौत को दावत देना जैसा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने सहित कई जानकारियां दी। छात्र-छात्राओं को 150 पंपलेट बांटे गए। यातायात प्रभारी मेहर सिंह ने भी विचार रखें। सुरेश यादव, रमेश यादव, रमेश गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।