- Hindi News
- गोपालजी के मंदिर से तीसरी बार मूर्ति चोरी
गोपालजी के मंदिर से तीसरी बार मूर्ति चोरी
भास्कर न्यूज - धौला
जयपुर-प्रतापगढ़ रोड पर प्राचीन गोपालजी के मंदिर में शनिवार रात चोरों ने मंदिर से राधा कृष्ण के विग्रह की फिर मूर्तियां चुरा ली।
पुजारी निरंजन शर्मा रविवार सुबह पूजा के लिए मंदिर में गया तो दरवाजा खुला व मूर्तिया गायब थी। पुजारी ने इसकी घटना की जानकारी प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सरपंच मूली देवी सैनी, धौला पटवारी गिरधारी लाल गुर्जर, ताला पुलिस चौकी प्रभारी व चंदवाजी पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार मय पुलिस जाप्ते के पहुंचे। बार-बार एक ही मंदिर से मूर्ति चोरी होने को लेकर एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल के नमूने लिए। मंदिर में यह चोरी की तीसरी वारदात है। इससे पहले हजार वर्ष पुराने राधा कृष्ण के विग्रह व पुनस्र्थापित विग्रह को चोरी होने के बाद 12 फरवरी 2012 को वीरान पड़े मंदिर में त्रिवेणी महाराज श्री नारायणदास के मार्गदर्शन में राधा कृष्ण के विग्रह पुनस्र्थापित हुए थे।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभु दयाल गुर्जर, सुरेश चन्द गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, रामसिंह चौधरी, गोपाल आदि मंदिर से बार-बार चोरी की वारदात पर गहरी नाराजगी जताते हुए पुलिस पर अफसोस जताया व मूर्ति चोरी का खुलासा न होने पर आंदोलन करेंगे।