ट्रक पलटा, पिता-पुत्र की मौत
भा. न्यूज - प्रागपुरा
प्रागपुरा कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग सं.. 8 पर सोमवार को दिल्ली से जयपुर टाइल्सों से भरा एक ट्रक खेत में पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से चालक व परिचालक जो पिता पुत्र थे की मौत हो गई।
प्रागपुरा थाना प्रभारी सरदार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास यह ट्रक खेत में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक रत्ती मोहम्मद ((40)) पुत्र उमर मोहम्मद नि. हुसैनपुरा थाना चौपानगी भिवाडी जिला अलवर व इसके पुत्र तसलीम ((19)) जो परिचालक था। दोनों ट्रक में भरी टाइल्सों में दब गए। ट्रक चालक रत्ती मोहम्मद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था व तसलीम को पावटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र पर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया की शवों को कोटपूतली अस्पताल ले जाकर कर पोस्टमार्टम कराया गया।