पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 मिनट ट्रक में फंसा रहा खलासी

25 मिनट ट्रक में फंसा रहा खलासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भाबरु
जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर कस्बे के हाइवे के घुमाव के पास बुधवार सुबह एक ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा ट्रेलर आ घुसा। हादसे में क्षतिग्रस्त कैबिन में ट्रेलर का खलासी फंस गया, जिसे पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।
हादसे के दौरान करीब एक घंटे हाइवे जाम रहा। बागावास अहिरान चौकी प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि बुधवार सुबह 6:30 बजे एक ट्रेलर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था कि कस्बे के हाइवे के घुमाव के पास आगे चल रहे लोहे के पाइपों से भरे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा लिए, जिससे ट्रेलर ट्रक से जा टकराया।
हादसे में ट्रेलर का खलासी शंकर लाल यादव ((26)) निवासी हाथोज जयपुर क्षतिग्रस्त कैबिन में फंस गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी बागावास पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्से बांधकर दूसरे ट्रक की सहायता से 25 मिनट बाद खलासी को कैबिन से बाहर निकाला और गश्ती दल एंबुलेंस की सहायता से शाहपुरा के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया,
जहां चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर
कर दिया।
इधर दुर्घटना के बाद हाइवे जाम हो गया। पुलिस से क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।