सेना में जाने वालों के लिए एक और मौका
भास्कर न्यूज - झुंझुनूं
देश की रक्षा के लिए सेना में जाने के इ\\\'छुक युवाओं के लिए अ\\\'छी खबर है। चूरू-झुंझुनूं के युवाओं की आर्मी में भर्ती की प्रक्रिया १ फरवरी से शुरू होने वाली है। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना में भी एयरमैन के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
चुड़ैला में इस बार आर्मी के लिए भर्ती दौड़ १२ फरवरी को शुरू होगी। इससे पहले एक फरवरी से तहसीलवार कूपन मिलने शुरू हो जाएंगे। इस भर्ती की प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। पहले दो दिन चूरू जिले के लिए भर्ती होगी। संबंधित तहसील के युवाओं को कूपन दौड़ की तय तारीख से दो दिन पहले शाम ६ बजे तक दिए जाएंगे। विशेष व्यवस्था के तहत तहसीलों में सरकारी अवकाश के दिन भी कूपन वितरित किए जाएंगे।
२७ जनवरी आखिरी तारीख
इधर, भारतीय वायुसेना में ग्रुप वाई सेवा के लिए एयरमैन की भर्ती के आवेदन लिए जा रहे हैं। वायु सेना के विंग कमांडर एवं कमांडिंग ऑफिसर ए. गौर ने बताया कि इस सेवा के लिए एक फरवरी 1994 से 30 नवंबर 1997 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। ११ जनवरी के रोजगार समाचार में इसकी विस्तृत सूचना है।