- Hindi News
- देश के मैदानों में छाए झुंझुनूं के खिलाड़ी
देश के मैदानों में छाए झुंझुनूं के खिलाड़ी
झुंझुनूं . झुंझुनू जिले के खिलाडिय़ों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उपलब्धि प्राप्त की है। पिलानी के वनम ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। खिलाडिय़ों का संबंधित स्कूल, कॉलेजों में सम्मान किया गया।
झुंझुनू जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष धर्मपाल सैनी ने बताया कि 17 से 19 जनवरी तक रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हमीरपुर के आदर्श सीनियर सैकंडरी स्कूल की 11वीं की छात्रा रितु ने अंडर 16 वर्ग में 10.25 मीटर शॉटपुट फैंककर गोल्ड मैड़ल जीता। इसी तरह पिलानी की जमुना मिश्रा एकेडमी के 10वीं के छात्र वनम ने अंडर 16 वर्ग डिस्कस थ्रो में 47.97 मीटर थ्रो किया। उसने स्वर्ण पदक जीतने के साथ इस वर्ग का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। खेतड़ी की 10वीं की छात्रा संजना ने इसी वर्ग के जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ने किया था। इसमें जिले के 8 छात्रों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस तरह की 11 प्रतियोगिताओं में प्रदेश को कुल 7 पदक मिले हैं। इनमें 5 पदक अकेले झुंझुनू जिले के खिलाडिय़ों ने जीते। प्रतियोगिता में अमन जांगिड़, सतीश, दौलत राठौड़, मोनिका वर्मा तथा निशा भी गई थी।
इधर, टांई गांव की रहने वाली सरिता धायल ने रा\\\'य महिला क्रिकेट टीम में प्रतिनिधित्व किया। रांची ((झारखंड)), सूरत ((गुजरात)) में संपन्न नेशनल ((वूमन)) क्रिकेट टीम का वे हिस्सा थीं। सरिता ने वनस्थली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर गांव को गौरवान्वित किया।
दौड़ में कृष्णा व निशा ने बाजी मारी
न्यू राजस्थान गल्र्स पीजी कॉलेज में खेल सप्ताह के चौथे दिन छात्राओं की १५०० व ३००० मीटर की दौड़ हुई। 1५०० मीटर में कृष्णा प्रथम व मंजू द्वितीय रहीं तथा ३००० मीटर में निशा प्रथम व सरोज द्वितीय रही।