आमरण अनशन 27 से चूरू में
झुंझुनूं. एक्स पैरा मिलिट्री पर्सनल वेलफेयर संस्था व अन्य संगठन अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। संस्था अध्यक्ष जेआर चौपदार ने बताया कि 27 जनवरी को सुबह ग्यारह बजे से चूरू कलेक्ट्रेट के सामने विभिन्न मांगों को लेकर अनशन शुरू होगा। इसमें चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जोधपुर, बिकानेर के साथ हिमाचल, हरियाणा व पंजाब से सेवानिवृत अधिकारी व जवान हिस्सा लेंगे।