- Hindi News
- चिड़ावा रेंज में बनेगा वृक्ष वानिकी पार्क
चिड़ावा रेंज में बनेगा वृक्ष वानिकी पार्क
भास्कर न्यूज क्चझुंझुनूं/चिड़ावा
वन विभाग की चिड़ावा रेंज वनखंड की छह हैक्टेयर जमीन पर वृक्ष वानिकी पार्क ((आरबोरेटम)) बनाया जाएगा। वन विभाग के अतिरिक्त पीसीसीएफ डॉ. आरएम मिश्रा ((आईएफएस)) ने गुरुवार को सर्किट हाउस में दैनिक भास्कर से विशेष मुलाकात में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंजरवेशन रिजर्व बीड़ झुंझुनूं तथा जिले की नर्सरियों को भी और अधिक विकसित करने के प्रयास होंगे। डॉ. मिश्रा ने बताया कि वृक्ष वानिकी पार्क में फलदार, फूलदार देशी-विदेशी मूल के पौधे तो होंगे ही, दुर्लभ और विशेष प्रजातियों के पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे जो सामान्यतया देखने को नहीं मिलते हैं। इन प्रजातियों की देखभाल भी विशेष तरह से ही की जाती है। आरबोरेटम बनने से यह वनखंड तो हरा-भरा होगा ही, साथ ही चिड़ावा सहित निकटवर्ती क्षेत्रों की शिक्षण संस्थाओं के पर्यावरण एवं वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों तथा पर्यावरण प्रेमियों को विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों को निकट से देखने व उनके बारे में जानने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि कंजरवेशन रिजर्व बीड़ झुंझुनूं के विकास के लिए डिप्टी कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट ((डीसीएफ)) द्वारा भेजे प्रस्ताव के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने के प्रयास होंगे। ताकि बीड़ की दशा सुधारी जा सके और यहां फॉरेस्ट टूरि\\\'म विकसित किया जा सके।