ऋण वितरण शिविर 27 से
झुंझुनूं. झुंझुनूं सहकारी भूमि विकास बैंक की सचिव विभा खेतान ने बताया कि ऋण वितरण एवं रहन मुक्ति के लिए बैंक शाखा स्तर पर 27 जनवरी से शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को गुढ़ागौडज़ी भुगतान केंद्र पर, 28 को चिड़ावा शाखा कार्यालय पर, 29 को खेतड़ी भुगतान केंद्र पर, 30 को नवलगढ़ शाखा कार्यालय पर तथा 31 जनवरी को झुंझुनूं शाखा कार्यालय पर शिविर लगाया जाएगा। शिविरों का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच 5 बजे तक रहेगा।