घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोरी
मलसीसर. गोखरी पंचायत के श्योपुरा गांव में शुक्रवार को घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। थानाधिकारी हरि सिंह ढाका ने बताया कि गोवर्धन पुत्र गणपत राम जाट ने गुरुवार रात 10 बजे घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा किया था सुबह चार बजे वह उठा तो वहां ट्रैक्टर नहीं था। पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।