अवैध शराब बेचते गिरफ्तार
सूरजगढ़. पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर शराब जब्त की है। एसएचओ भंवरलाल कुमावत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे चीमा का बास में अवैध रूप से शराब बेच रहे गांव के रामसिंह पुत्र मोहरसिंह जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब के ४८ पव्वे जब्त किए गए।
शांतिभंग में चार गिरफ्तार
सूरजगढ़. पुलिस ने शांतिभंग करने पर चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रघुनाथपुरा टोलबूथ पर वाहन की पर्ची काटने के मामले को लेकर झगड़ रहे चौराड़ी के धर्मपाल मेघवाल, सुरेंद्र जाट, घरडू के संदीप जाट व सुरेंद्र जाट को गिरफ्तार किया गया है।