मौसम... 25 जनवरी 2014
फिर गिरा रात का पारा
झुंझुनूं . बर्फीली हवा चलने से न्यूनतम बिंदु पर पारे में भारी गिरावट आई है। पारा पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर पांच के करीब आ गया। वहीं शनिवार को सुबह बादल व धुंध छाई रही। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पिलानी केंद्र का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं अधिकतम बिंदु पर तापमान 18.2 से बढ़कर 19.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।