कायमखानी समाज की बैठक आज
झुंझुनूं. हजरत कमरुद्दीन शाह दरगाह के हितों एवं शहर के कायमखानी समाज में सुधार एवं विकास के लिए रविवार सुबह 11 बजे शहर के मदरसा बटवालान में कायमखानी समाज के लोगों की बैठक होगी। कायमखानी समाज मोहल्ला बटवालान अध्यक्ष खादीम हुसैन खोखर ने बताया कि बैठक में मोहल्ला बटवालान, मोहल्ला भाडग़ान, इमानगर, मोहल्ला रहमानिया, मोयल कॉलोनी, अजाड़ी कॉलोनी, हासमी नगर, मोहल्ला खोरा, मोहल्ला खत्रियान के लोग शामिल होंगे।