लक्ष्मीबाई टीम ने जीती कबड्डी
झुंझुनूं. खेलकूद सप्ताह के समापन पर न्यू राजस्थान गल्र्स पीजी कॉलेज में कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला रानी लक्ष्मीबाई व सरोजनी नायडू टीमों के बीच हुआ जिसमें रानी लक्ष्मीबाई टीम ने मैच जीत लिया। समापन समारोह में संस्थान निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने खेलकूद सप्ताह की सार्थकता बताई। सचिव पीयूष ढूकिया, प्राचार्य डॉ. डीपी वर्मा ने बताया कि विजेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कोच अंजू खीचड़ ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया।
इधर, न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल की सीबीएसई विंग में अंतर सदन एथलेटिक्स मीट में शनिवार को ब\\\'चों की बोरी दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें जुपिटर सदन के विश्व बंधु व उ\\\'\\\'वल, वीनस सदन की प्रिया व किंजल विजेता रही। प्राचार्या सीमा शेखावत ने ब\\\'चों का उत्साहवर्धन व संचालन राकेश झाझडिय़ा ने किया।