शेखावत बार के अध्यक्ष
भास्कर न्यूज . झुंझुनूं
अभिभाषक संघ झुंझुनूं अध्यक्ष पद पर एडवोकेट बिरजू सिंह शेखावत चुने गए है। शनिवार को हुए मतदान में बिरजू सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बाबूलाल मील को 15 मतों से हराया।
अध्यक्ष के त्रिकोणीय मुकाबले में 303 वोटों में से 277 वोट पड़े। जिसमें बिरजू सिंह को 121 मत, बाबूलाल मील को 106 एवं सुरेंद्रसिंह भांबू को 48 वोट मिले। सचिव पद पर मोहम्मद रफीक जीते। उन्होंने 105 मत लेकर अनिलकुमार दूधवाल को 6 वोटों से हराया। त्रिकोणीय मुकाबले में अनिल कुमार के 99 एवं अशोक कुमार शर्मा को 66 वोट मिले। सहसचिव पद पर राजेश श्योराण निर्वाचित हुए उन्होंने 142 वोट लेकर मुकेश कुमार सिंह को 25 वोट से हराया। सदस्य के रूप में अब्दुल हफीज खान, धीरज कुमार,कायमसिंह शेखावत, महेंद्र कुमावत, मनोजकुमार वर्मा, रामावतार जाखड़, सुभाष मीणा चुने गए। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए शिवकुमार जेवरिया एवं कंचन चौधरी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।