- Hindi News
- गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्वर्ण जयंती स्टेडियम में
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्वर्ण जयंती स्टेडियम में
झुंझुनूं. स्वर्ण जयंती स्टेडियम में रविवार को 65वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह होगा। मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. आरुषि मलिक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। झुंझुनूं के शहीद इंद्रसिंह की वीरांगना शारदा देवी सहित 34 जनों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एडीएम दाताराम ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगी। जिला स्तरीय समारोह में झंडारोहण के बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन बजाई जाएगी व गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। एडीएम रा\\\'यपाल का संदेश पढ़ेंगे। स्कूली ब\\\'चों द्वारा शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मानित होने वालों को स्मृति चिह्न माई झुंझुनूं डॉट कॉम की ओर से प्रदान किए जाएंगे। वीरांगना को लॉयंस क्लब की ओर से स्मृति चिह्न दिया जाएगा। विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।