पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरवरी में आएंगे पीसीसी चीफ सचिन पायलट

फरवरी में आएंगे पीसीसी चीफ सचिन पायलट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. कांग्रेस के नए मुखिया सचिन पायलट के शेखावाटी दौरे की तैयारियां शुरू हो गई है। पायलट फरवरी के दूसरे सप्ताह में शेखावाटी के तीनों जिलों के दौरे पर आने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश स्तर के बड़े नेता भी रहेंगे। उनके दौरे की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पर होगी। जिला प्रवक्ता मुरारी सैनी ने बताया कि बैठक को कांग्रेस जिला प्रभारी खानूखान बुधवाली संबोधित करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के झुंझुनूं दौरे की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।