पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकालकर किया मतदाता को जागरूक

रैली निकालकर किया मतदाता को जागरूक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. झुंझुनूं.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को सूचना केंद्र में प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर डॉ. आरुषि मलिक ने फीता काटकर दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
सूचना केंद्र सभागार में हुए समारोह में कलेक्टर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ है। अधिकारी-कर्मचारियों से आह्वान किया कि इन चुनावों के दौरान भी हमें भी उसी उत्साह से काम करना है जैसा हाल ही हुए विधानसभा चुनावों के दौरान किया था।
विधानसभा चुनावों के दौरान किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर ने जिले के 21 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर व नए जुड़े मतदाताओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एडीएम दाताराम ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत का मतदाताओं के नाम संदेश पढ़ा। अंत में कलेक्टर डॉ. आरुषि मलिक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। एसडीएम भागीरथ शाख, आईसीडीएस के उपनिदेशक विप्लव न्योला, तहसीलदार ओपी जांगिड़, टीओ बलबीर सिंह, चुनाव शाखा के राकेश पूनियां, नवीद खान आदि उपस्थित थे। संचालन सत्यवीर झाझडिय़ा ने किया।
इनका हुआ सम्मान : समारोह में पिलानी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ विनोद कुमार, अनिल शर्मा, जयदयाल मान, सूरजगढ़ के स\\\'जन कुमार, मोहम्मद रहीश, कर्ण सिंह, झुंझुनूं के स\\\'जाद हुसैन, अयाज अहमद, राधेश्याम, मंडावा के बजरंग लालन, बलबीर, राजेश कुमार, नवलगढ़ के सुभाषचंद्र, शिवकुमार सैनी, रतन सिंह शेखावत, उदयपुरवाटी के रामावतार, गिरधारीलाल, मूलचंद तथा खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के रामस्वरूप महराणिया, रामस्वरूप यादव व कमलकांत शर्मा को सम्मानित किया गया।