पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडि़त डॉक्टर पहुंचे कलेक्टर के पास

पीडि़त डॉक्टर पहुंचे कलेक्टर के पास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. झुंझुनूं
ढांढोत खुर्द की एएनएम पर काम में लापरवाही बरतने तथा कार्रवाई करने पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस आशय की शिकायत लेकर हीरवा पीएचसी की प्रभारी डॉ. पूनम व अन्य लोग शनिवार को कलेक्टर के पास पहुंचे। डॉ. पूनम ने बताया कि ढांढोत एएनएम की लगातार शिकायत आ रही थी। इस पर केंद्र को चेक किया तो ताला लटका हुआ मिला। पोलियो अभियान में भी उक्त एएनएम अनुपस्थित रही। विभागीय लक्ष्य हासिल करने के लिए उसे चार बार नोटिस दिए गए लेकिन लेने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उक्त एएनएम 20 जनवरी को डॉक्टर के आवास पर पहुंची और गाली-गलौच करने लगी। उसने बाड़मेर तबादला कराने तथा गुंडों से रातों-रात उठवा देने की धमकी भी दी बताई। मामले से बुहाना बीसीएमओ को भी अवगत कराया। इसके बावजूद भी 24 जनवरी को हुई ब्लाक मीटिंग में उक्त एएनएम ने अभद्र व्यवहार किया। प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी एएनएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो चिकित्सक आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ज्ञापन देने वालों में डॉ. हरीश यादव, डॉ. सुभाष सैनी, डॉ. छोटेलाल गुर्जर, डॉ. धीरज शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. नरोत्तम मील, डॉ. अलका विजय, एलएचवी लक्ष्मी सैनी आदि भी शामिल थे। एएनएम के खिलाफ ढांढोत कलां की सरपंच विनोद ने भी सीएमएचओ को लिखा है।