पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ व संगठनों की बैठक आज

संघ व संगठनों की बैठक आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . झुंझुनूं
केशव आदर्श विद्या मंदिर में रविवार दोपहर दो बजे आरएसएस व विभिन्न संगठनों के जिला प्रभारियों की बैठक होगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डॉ. दयाशंकर बावलिया ने बताया कि संघ की ओर से 16 फरवरी को झुंझुनूं में हिंदू संगम व पथ संचलन का कार्यक्रम रखा गया है। पथ संचलन सेठ मोतीलाल स्टेडियम से शुरू होकर केशव आदर्श विद्या मंदिर पहुंचेगा। यहीं पर हिंदू संगम होगा, जिसमें राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास का संबोधन होगा। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। जिला प्रचार प्रमुख श्यामसुंदर यादव ने बताया कि बैठक में भारतीय मजदूर संघ, विद्या भारती, सेवा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिख संगठन, भारतीय जनता पार्टी, रुक्टा ((राष्ट्रीय)), पूर्व सैनिक सेवा परिषद, विश्व हिंदू परिषद, शिक्षक संघ ((राष्ट्रीय)), भारत विकास परिषद, अधिवक्ता परिषद आदि संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक को सीकर के विभाग प्रचारक लोकेंद्र सिंह संबोधित करेंगे।