बेटी को सम्मान दो...
झुंझुनूं. जीवन का यह उसूल हो बेटी सबको कबूल हो, बेटी माता-पिता की पहचान है देश का स्वाभिमान है, माता-पिता वही महान जो बेटी को दे पहचान जैसे संदेश देती प्रस्तुति से ब\\\'चों ने कन्या भू्रण हत्या बंद करने का आह्वान किया।
गणेश वंदना गणपति बप्पा मोरिया सहित देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां भी दी गईं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित नेहरू पार्क में नगर परिषद की ओर से सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के ब\\\'चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। डूंडलोद पब्लिक स्कूल झुंझुनूं के ब\\\'चों की प्रस्तुति ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ प्रथम स्थान पर रही। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। कलेक्टर डॉ. आरुषि मलिक, जिला परिषद सीईओ जेपी मीणा, एएसपी हाकिम सिंह, एसडीएम भागीरथ शाख, टीओ बलबीर सिंह, एटीओ मंजू चाहर, एडीईओ कमलेश तेतरवाल आदि मौजूद थे।