करंट से झुलसी महिला
झुंझुनूं . चुड़ैला में शनिवार को करंट लगने से एक महिला झुलस गई। सूत्रों के अनुसार संजू ((23)) पत्नी महेश कुमार शाम को बल्ब का तार लगा रही थी। इसी दौरान करंट लगने से झुलसी गई। उसे बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार हेजमपुरा का रोहिताश पुत्र रड़मल सिंह, हिसार का मनीष पुत्र रामकुमार, टमकोर के मनोज पुत्र शंकरलाल तथा तोगडा खुर्द का बलवीर पुत्र ख्यालीराम को विभिन्न हादसों में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।