पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यक्तित्व निर्माण से होगा राष्ट्र विकास : सिंह

व्यक्तित्व निर्माण से होगा राष्ट्र विकास : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रमुख लोकेंद्रसिंह ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो सकता है। वे रविवार दोपहर केशव आदर्श विद्या मंदिर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत पर चारों ओर से विपदाएं आ रही हैं। इनसे मुकाबला करने के लिए जरूरी है कि युवा अपने मन में राष्ट्र का भाव विकसित करें। सिंह ने 16 फरवरी को झुंझुनूं में प्रस्तावित पथ संचलन व हिंदू संगम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पथ संचलन दोपहर 12 बजे सेठ मोतीलाल कॉलेज के शुरू होगा। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए केशव आदर्श विद्या मंदिर पहुंचेगा। यहां दोपहर पौने तीन बजे हिंदू संगम कार्यक्रम होगा। इसमें राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास संबोधन देंगे। प्रारंभ में जिला संघ चालक डॉ. दयाशंकर बावलिया ने दीप प्र\\\'वलित किया। जिला प्रौढ़ कार्यवाह बजरंगलाल दत्तुसलिया ने अतिथियों का परिचय कराया। धर्म जागरण प्रमुख महेंद्रसिंह ने पथ संचलन को भव्य रूप देने तथा हिंदू शक्ति जागृत करने के लिए प्रेरणा दी। जिला प्रचार प्रमुख श्यामसुंदर यादव ने बताया कि बैठक में भारतीय मजदूर संघ, एबीवीपी, भाजपा, सेवा भारती, शिक्षक संघ, विश्व हिंदू परिषद आदि के पदाधिकारियों ने भाग लिया।