पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा मांगों का ज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा मांगों का ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. चिड़ावा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन माह से मानदेय नहीं मिला। गर्म पोषाहार प्रति ब\\\'चे 3.31 रुपए की दर से दिया जाता है जो काफी कम है। आरटीई केंद्र पर एसएचजी के माध्यम से एक बरस पहले तैयार कराए गए पोषाहार के भुगतान की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सरपंच की बजाय विभाग के प्रतिनिधि से प्रमाणित कराने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनियों को नियमित करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में सरोज, सुशीला, निर्मला, बबीता, सिलोचना, सुनीता, संतोष, सुमन, सुमित्रा, मंजू, वंदना, गोदावरी, सरोज आदि थी।