पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजशास्त्र पर सेमिनार

समाजशास्त्र पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. झुंझुनूं
जेबी शाह गल्र्स पीजी कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग की ओर से सोमवार को ‘स्टडीज ऑन सोशियोलॉजी’ विषयक सेमिनार हुई। मुख्य वक्ता डॉ. सुशील त्यागी ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। प्रो. शिवचंद्र बुगाला ने धर्म के समाजशास्त्र की व्याख्या की। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सेवका ने की। सेमिनार सचिव डॉ. सुदेश त्यागी ने आभार व्यक्त किया।
महिलाओं के प्रति सोच बदलें
न्यू राजस्थान गल्र्स पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण विषय पर सेमिनार हुई। मुख्य वक्ता नेतराम मघराज टिबड़ेवाला गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुरुषों को महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा। संस्था के एमडी प्यारेलाल ढूकिया, विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाग जाखड़, प्राचार्य डॉ. डीपी वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।