पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान की गाड़ी से मासूम की मौत

प्रधान की गाड़ी से मासूम की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिलानी। नरहड़ में रविवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक ब\\'चे की मौत हो गई। दो अन्य सवार घायल हो गए। बोलेरो पर चिड़ावा प्रधान की प्लेट लगी हुई थी। हादसे के दौरान प्रधान मीरा रणवा गाड़ी में नहीं थीं। सीआई कैलाशचंद्र ने बताया कि नरहड़ के रोहिताश रणवां ने सूचना दी कि उसके चाचा जयकरण बाइक से ब\\'चों के साथ जा रहे थे। गांव में सामने से आती बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में पांच वर्षीय ब\\'चे चमन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जयकरण व ब\\'ची को उपचार के लिए बिरला सार्वजनिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से जयकरण को गंभीर हालत में हिसार रैफर कर दिया गया। ब\\'ची का बिरला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अज्ञात वाहन से हादसा

गुढ़ागौडज़ी. भौड़की मार्ग पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुडानिया की ढाणी तन भौड़की का सुरेंद्र जाट रविवार रात गुढ़ा से घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे गुढ़ा सीएचसी से गंभीर हालत में सीकर रैफर कर दिया गया। सीकर जाते समय रास्ते में ही सुरेंद्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चाचा बनवारीलाल ने रिपोर्ट दी।