जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे
भास्कर न्यूज - झुंझुनूं
नवलगढ़ भूमि अधिग्रहण विरोधी किसान संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया गया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि विनाश के नाम पर विकास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे।
धरने को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति संयोजक दीपसिंह शेखावत ने कहा कि किसानों की जमीन निजी कंपनियों को दिलाकर सरकार किसानों को उजाडऩा चाहती है। आम आदमी पार्टी के एडवोकेट बजरंगलाल ने कहा कि सरकार को किसानों के हितों का ख्याल है तो वह जमीन अधिग्रहण करने की बजाय कुछ समय के लिए जमीन किसानों से लीज पर ले और कंपनियों के लाभ का आधा हिस्सा किसान को दिया जाए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण निरस्त करने की मांग की।
इस अवसर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए गए। बाद में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर पोकर सिंह, श्रीराम दूत, मदन गोस्वामी, नवरंग सिंह, खलील खान चिड़ावा,श्रीचरण डूडी, गणपत सिंह, विजयपाल सिंह समेत अनेक
लोग थे।