केबल चोर सक्रिय
शिमला . खेतड़ी थाने के शिमला गांव में केबल चोर सक्रिय हैं। महीने में तीन बार टेलीफोन केबल चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को चोर करीब सौ मीटर लंबी टेलीफोन केबल काटकर ले गए। इससे सैकड़ों टेलीफोन डेड हो गए। उधर, बीएसएनएल जेटीओ शिवकुमार ने बताया कि 19 जनवरी तथा चार जनवरी को भी केबल काटकर ले गए थे।