पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शपथ पत्र नहीं देंगे निजी स्कूल

शपथ पत्र नहीं देंगे निजी स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झुंझुनूं
निजी शिक्षण संस्थान संघ की बैठक रविवार को डिफेंस पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें शिक्षा विभाग के निजी स्कूलों के संचालकों से मांगे गए शपथ पत्र का विरोध हुआ। सभी ने सर्वसम्मति से शपथ पत्र नहीं देने का निर्णय लिया। बैठक में आरटीई के तहत छात्रों के निशुल्क प्रवेश के लिए कैचमेंट एरिया की बाध्यता समाप्त करने की भी मांग की। संस्था प्रधानों ने बोर्ड परीक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए गठित होने वाले उडऩदस्तों में भी निजी स्कू ल के प्रतिनिधियों को शामिल करने व परीक्षा केंद्रों पर निजी और सरकारी स्कूलों के मिश्रित छात्र बैठाने की मांग शिक्षा विभाग से की। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले ब\\\'चों के समान ही निजी स्कूलों के ब\\\'चों को भी स्कूटी, लेपटॉप जैसी सुविधाएं देने की मांग भी उठी। इधर, बोर्ड परीक्षाओं में निजी स्कूलों को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सात सदस्यों की कमेटी गठित की गई है। बैठक में 19 फरवरी को निजी संस्था संचालकों का प्रांतीय सम्मेलन और विधानसभा में पहुंचने वाले जिले के निजी संस्था संचालकों का सम्मान करने का फैसला भी लिया गया है। जिलाध्यक्ष स\\\'जन पूनिया ने अध्यक्षता की। सुरेंद्र अहलावत, बीरबल सिंह गोदारा, सुरेश चंद्र तेतरवाल, वीरपाल सिंह शेखावत, सुलेमान खान आदि शामिल हुए।