- Hindi News
- नाखून बड़े, कान में वैक्स कर सकता है दौड़ से बाहर
नाखून बड़े, कान में वैक्स कर सकता है दौड़ से बाहर
भास्कर न्यूज. झुंझुनूं.
सेना में शामिल होने के इ\\\'छुक युवा रैली में जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनके नाखून कटे हुए और साफ हों। कान में वैक्स भी नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि 12 फरवरी से चुडैला स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी के स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में चूरू व झुंझुनूं के युवाओं की सैनिक सामान्य, क्लर्क/एसकेटी, तकनीकी, नर्सिंग असिस्टेंट तथा वेटरनरी पदों के लिए सेना भर्ती रैली शुरू होगी। रैली के दौरान दौड़ में पास होने के बाद अभ्यर्थियों का प्राथमिक तौर पर शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान उनकी लंबाई, सीने की फुलावट आदि देखे जाते हैं। साथ नाखून व कान भी चैक किए जाते हैं। इस दौरान नाखून कटे हुए और साफ नहीं मिले तथा कानों में जरा भी वैक्स जमा मिला तो उन्हें वापस लौटाया जा सकता है। यदि इस स्टेज को पार करने के बाद मेडिकल के दौरान उक्त जांचें बारीकी से की जाएंगी। अगर इस जांच में भी नाखून व कान की सफाई निर्देशानुसार नहीं हुई तो अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए सेना भर्ती रैली में जाने से पहले ही अभ्यर्थी अपने नाखून काट लें, उन्हें साफ रखें और डॉक्टर / संबंधित एक्सपर्ट से कान का वैक्स भी साफ करवा लें।