एकजुट होकर पार्टी हित में काम करें
भास्कर न्यूज - मंडावा
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पोदार धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नगर मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप चोपदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि लोकसभा चुनाव में मंडल प्रभारी डॉ. राजेश बाबल थे। बाबल ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया। वार्डवाईज बूथ कमेटियों का गठन करने, बूथों पर घर-घर चलो अभियान, निधि संग्रह, सुराज रथ यात्रा, नव मतदाता संर्पक अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में मो. मुंशी राईन, अयुब भाटी, जगदीश महरिया, पार्षद राधेश्याम धाबाई, इब्राहिम रंगरेज, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राजेश रणजीरोत, सगीर, संदीप शर्मा, हकीम भाटी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नवलगढ़. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश चौधुरी की अध्यक्षता में लवली सदन में बैठक हुई। प्रभारी सेवाराम गुप्ता ने बैठक में बूथ प्रभारियो सें विधानसभा चुनाव में मिले वोटों की जानकारी ली। उन्होंने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए एक वोट व एक नोट प्राप्त करने का आह्वान किया। बैठक में जिला ओबीसी प्रकोष्ठ के हजारी लाल सैनी, एडवोकेट ओमप्रकाश मिंतर, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनोज सोनी, रिद्धकरण नहवाल, हाजी उमर नागौरी, रतनलाल कुमावत, बजरंगलाल डिडवानिया, लक्ष्मीकांत डिडवानिया, सोहनलाल सोनी, रवि शर्मा, राजकुमार, घनश्याम शर्मा, असगर, भोलाराम सैनी, रवि माहीच व कैलाश असवाल आदि मौजूद थे।
बैठक आज
मंडावा. भाजपा झुंझुनूं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में होगी। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महावीरसिंह दुराना ने बताया कि दोपहर 3 बजे ग्रामीण मंडल प्रभारी पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी।
उदयपुरवाटी. भाजपा नगर मंडल की बैठक बुधवार दोपहर ३ बजे चुंगी नंबर तीन के निकट होगी। नगर मंडल अध्यक्ष झाबरमल सैनी ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनावों के मंडल प्रभारी जगदीश सैनी विभिन्न बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।