मधुमक्खियों के हमले से तीन पशु मरे
बुगाला. अजाड़ी कलां में सोमवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पास ही बाड़े में बंधे तीन पशु मधुमक्खियां का शिकार बन गए। तीनों की मौत हो गई व एक गाय घायल हो गई। विनोद कुमार महला ने बताया कि पास के नीम के पेड़ में छत्ता है। सोमवार को पेड़ पर बैठे पक्षियों के कारण छत्ते से मधुमक्खियां उडऩे लगीं और आक्रामक हो गईं।