पीपीएस के छात्रों ने जीती ट्राफी
पिलानी . पिलानी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने डालमिया विद्या मंदिर चिड़ावा में हुए इंटर स्कूल मोटिवेशनल सांग कम्पीटीशन में ट्राफी जीती। विद्यालय निदेशक रवि शर्मा व प्राचार्य हेमचंद्र पांडे ने बताया कि विद्यालय के छात्र सोनू, प्रियांशी, गौरा, माही सहित अन्य ने प्रतियोगिता में भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
- - -