अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता का सम्मान
पिलानी. मानसिक विकलांग व मूक बधिर ब\\\"ाों की संस्था अमला बिरला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्पेशल ओलपिंक में पदक विजेता छात्र प्रवीण का सम्मान किया गया। विद्यालय में हुए सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि म्यूजियम निदेशक डॉ. वीएन धोलाखंडी व बिड़ला हवेली निदेशक अशोक तोला ने छात्र को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. बी पॉल, डॉ. दिगंबरसिंह, विजय तोला, आशुतोष गुप्ता, रमाकांत केडिया, जितेंद्र शर्मा, मोहम्मद इशाक, अभिभावक व स्टूडेंटस मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि देवरोड निवासी रघुवीरसिंह के इस होनहार विशेष ब\\\"ो ने संस्था व अपने परिवार का नाम रोशन करते हुए ऑस्ट्रेलिया में दिसंबर २०१३ में आयोजित एशिया पेसिफिक रिजनल गेम्स-२०१३ में २००मी दौड़ २७ सैकंड में पूरी कर रजत पदक जीता था। संस्था प्रधानाचार्य यूके पांडे ने बताया कि इससे पूर्व एथेंस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक में भी प्रवीण दो रजत पदक प्राप्त कर चुका है।
- - -