वार्षिकोत्सव में दी प्रस्तुतियां
पिलानी .राकेश एकेडमी का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पिलानी सीआई कैलाशचंद्र थे। अध्यक्षता सीरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जमील अख्तर ने की। अतिथियों का संस्था अध्यक्ष महावीरसिंह पंघाल, सचिव रेशमादेवी व प्रशासक महीपालसिंह ने स्वागत किया। प्राचार्या मधुलता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सीआई व डॉ. अख्तर ने शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंटस को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रत्नाघोष मोदक, क्षमा भार्गव, डॉ. केके गौतम, राकेश चौधरी, डॉ. अभिलाषा सिंह सहित अन्य अतिथि, स्टाफ व स्टूडेंटस मौजूद थे।