पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला ...पांच शराबी गिरफ्तार

जिला ...पांच शराबी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच शराबी गिरफ्तार
बिसाऊ . थाना पुलिस ने चार शराबियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चांदाबास ((हरियाणा)) के बलराम पुत्र भीमसिंह अहीर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। वहीं वहीं बिसाऊ का महेश उर्फ लाला व व संदीप पुत्र राजेंद्र अहीर को शराब पीकर उत्पात मचाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
खेतड़ी . थाना पुलिस ने शराब पीकर डंपर चला रहे खानक ((तोशाम)) के प्रेम पुत्र राजमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो ओवरलोड डंपर भी जब्त किए हैं।
सामाजिक विकास कार्यक्रम आज से
पिलानी . बिरला पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में नवीन सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कस्बे पर केंद्रित इस कार्यक्रम का विषय पिलानी की जीवंत धरोहर रखा गया है। पहले चरण में बीपीएस के वरिष्ठ विभाग में निबंध लेखन प्रतियोगिता शौकत अली ने बताया कि आयोजन यूएनओ से जुड़ी संस्था इनटेक के झुंझुनूं प्रखंड के सहयोग से किया जा रहा है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया
झुंझुनूं. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिजाणी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांव के नए मतदाताओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान हरलाल सिंह ने की। नए मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
ग्रामसेवकों की कार्यशाला आज
अलसीसर. ग्रामसेवकों व सरंपचों की २९ व ३० जनवरी को आवासीय कार्यशाला होगी। विकास अधिकारी ताराचंद ने बताया कि जेंडरसंवेदी शासन के मुद्दों पर सरपंचो एवं ग्राम सेवको की दो दिवसीय आवासीय संयुक्त कार्यशाला पंचायत समिति सभागार में होगी।
उदयपुरवाटी. पंचायत समिति सभागार में बुधवार से राजस्थान पंचायतीराज रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। बीडीओ अर्चना मौर्य के अनुसार सुबह ९.३० बजे से शुरू होने वाले प्रशिक्षण में ब्लाक के सभी सरपंच व ग्रामसेवक भाग लेंगे। आरपी जयराम जाट, दलीपसिंह, एलएस तारामणी व रचना प्रशिक्षण देंगे।
तीन दिन तीन घंटे बिजली बंद रहेगी
पिलानी. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पिलानी के अधीनस्थ बुधवार से तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता शीशराम झाझडिय़ा ने बताया कि १३२ केवी सब-स्टेशन से निकलने वाले ११ केवी फीडरस के मरम्मत कार्य व रख-रखाव कार्य के चलते २९ से ३१ जनवरी तक सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी जिससे पिलानी शहर, बीआईटीएस, सीरी, औद्योगिक क्षेत्र, रायला, खेड़ला, लोहारु व धिंधवा फीडरस की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।