- Hindi News
- चिंकारा कैंटीन एवं पॉली क्लिनिक की जगह तय हो
चिंकारा कैंटीन एवं पॉली क्लिनिक की जगह तय हो
भास्कर न्यूज - चिड़ावा.
अठारह जाट रेजीमेंट पूर्व सैनिक संगठन एवं चिड़ावा, सूरजगढ, बुहाना एवं खेतड़ी क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों ने चिड़ावा में किराये के भवन में चल रही चिंकारा कैंटिन व ईसीएचएस पॉली क्लिनिक के लिए सरकारी जमीन आबंटित करवाने की मांग उठाई है। उपरोक्त मांग के समर्थन में संगठन के संयोजक रतनवीर धनखड़ की अगुवाई में सूबेदार मेजर इंद्रपाल नूनिया, सूबेदार मेजर पीरदान, सूबेदार रणजीतसिंह, कैप्टन धर्मपाल, हवलदार प्यारेलाल सांवलोद एवं सूबेदार हेमकरण रायपुर सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने चिड़ावा एसडीएम हीरालाल मीणा को सैनिकों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सैनिकों-पूर्व सैनिकों ने मंड्रेला रोड पर उपखंड अधिकारी एवं तहसील कार्यालय के लिए पूर्व में आबंटित जमीन कैंटिन-पॉली क्लिनिक के लिए दिलवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि चिड़ावा कोर्ट परिसर में एसडीएम-तहसील कार्यालय के नए भवन बन चुके हैं ऐसे में पूर्व में आबंटित जमीन मिलने से सैनिकों के लिए सुविधाजनक बन सकते हैं। मांग के समर्थन में लामबंद हुए क्षेत्र के सैनिकों-पूर्व सैनिकों ने इसके लिए हस्ताक्षर अभियान एवं बैठकें शुरू करने का मानस बनाया है।
क्या कहते हैं कैंटीन इंचार्ज
चिड़ावा की चिंकारा कैंटिन के इंचार्ज कैप्टन जयलाल मील ने बताया कि उनके यहां चिड़ावा, सूरजगढ, बुहाना, खेतड़ी क्षेत्र के 11 हजार से अधिक सैनिक-पूर्व सैनिक व उनके आश्रित अपनी आवश्यकता का सामान लेने के लिए आते हैं। किराये के भवन में कैंटिन संचालित होने से स्थानाभाव के कारण यहां आने वाले सैनिकों-पूर्व सैनिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात और सर्दी के मौसम में यह परेशानी \\\'यादा बढ जाती है।
प्रस्ताव बनवाकर भिजवाएंगे
चिड़ावा एसडीएम हीरालाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र के सैनिकों-पूर्व सैनिकों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे। दो-चार दिनों में जमीन आबंटित करवाने का प्रस्ताव तैयार करवाकर जिला प्रशासन के जरिए रा\\\'य सरकार को भिजवाएंगे।