पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती कार पर कंटेनर गिरा, जोधपुर के दो युवकों की मौत

चलती कार पर कंटेनर गिरा, जोधपुर के दो युवकों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर/जोधपुर
दोस्त की शादी में शामिल होने केकड़ी जा रहे जोधपुर के युवकों की कार पर सामने से आ रहा कंटेनर मौत बनकर गिर पड़ा। ब्यावर के उदयपुर रोड बाईपास चौराहा पर बुधवार दोपहर हुई इस दुर्घटना में टनों वजनी कंटेनर के नीचे दबकर जोधपुर के भदवासिया रामनगर निवासी अशोक पंचारिया ((32)) एवं संदेव ((28)) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच लोग एवं कंटेनर में सवार दो लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग जोधपुर में अरुणाचल प्लाइवुड में कार्य करते थे। यह सभी अपने एक अन्य सहकर्मी की शादी में शरीक होने केकड़ी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे कंटेनर असंतुलित होकर पास से गुजर रही इनोवा के ऊपर गिर गया। कार पिचककर नीचे दब गई और उसमें सवार जोधपुर निवासी 8 जने भीतर फंस गए। शेष - पेज ९

कंटेनर के पिछले हिस्से के नीचे कार का पिछला हिस्सा दबने से दोनों युवकों की कार के भीतर ही मौत हो गई।
वहीं जोधपुर निवासी गौरव शर्मा, राम शर्मा, आनंद तिवारी, दिनेश और नेमीचंद उर्फ नरेंद्र घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल ले जाया गया। वहां नाजुक हालत के कारण दिनेश को अजमेर, नेमीचंद को भीलवाड़ा और आनंद तिवारी को जोधपुर रैफर कर दिया गया। घायल गौरव शर्मा व राम शर्मा का ब्यावर अमृतकौर अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं कांतिलाल के मामूली चोट आने से प्राथमिक उपचार किया गया।
शेष - पेज १० हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
हाइवे पर लगा जाम
हादसे के बाद सिक्सलेन ओवरब्रिज से सटी सर्विस रोड का आवागमन अवरुद्ध हो गया। कंटेनर के नीचे दबी कार को निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत कर कंटेनर के नीचे फंसी कार को अलग किया गया। इस दौरान हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे बाद हाइवे का आवागमन सुचारू हो पाया।कंटेनर में सवार लोग भी फंसे
कंटेनर के पलटने के साथ ही अगला केबिन सड़क किनारे करीब 5 फुट नीचे जमीन में घुस गया। इससे केबिन में सवार चिलवाड़ा निवासी खलासी सलीम ((36)) व एक अन्य युवक शहजाद ((26)) भीतर ही फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मशक्कत कर दोनों युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
हाइवे पर लगा जाम
हादसे के बाद सिक्सलेन ओवरब्रिज से सटी सर्विस रोड का आवागमन अवरुद्ध हो गया। कंटेनर के नीचे दबी कार को निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत कर कंटेनर के नीचे फंसी कार को अलग किया गया। इस दौरान हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे बाद हाइवे का आवागमन सुचारू हो पाया।