पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिल्पी और शिवा की बहस अधूरी

शिल्पी और शिवा की बहस अधूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार को फिर होगी सुनवाई 27 को पेश होंगे आरोपी
विधि संवाददाता - जोधपुर
नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीडऩ के मामले में आसाराम के सहयोगी शिल्पी और शिवा की ओर से बुधवार को भी चार्ज बहस अधूरी रही। गुरुवार को फिर से मामले की सुनवाई होगी, लेकिन आरोपियों को अब 27 जनवरी को ही कोर्ट में पेश करना होगा। बुधवार को सुनवाई के दौरान आरोपी मौजूद थे। सेशन न्यायालय जिला मनोज कुमार व्यास की अदालत में आरोपी शिल्पा व शिवा की ओर से चार्ज बहस को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा का कहना था कि पीडि़ता की प्रथम सूचना रिपोर्ट, पुलिस बयान व मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए 164 के बयानों में भारी विरोधाभास है। पुलिस द्वारा संकलित की गई सामग्री के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला नहीं बनता है। जेल में सुनवाई के संबंध में आरोपी पक्ष ने बुधवार को जवाब पेश नहीं किया। इस मामले में अब 27 जनवरी को बहस होगी।