पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेद विवि में दस्तावेजों की जांच शुरू

आयुर्वेद विवि में दस्तावेजों की जांच शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग में आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी चिकित्साधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए आवेदनों की जांच का कार्य बुधवार से डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विवि करवड़ में शुरू हुआ। आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो.राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दस्तावेजों की जांच का कार्य तीन दिन चलेगा। इसके तहत आयुर्वेद के 300, होम्योपैथी के 180 व यूनानी के 60 अभ्यर्थियों को विवि में बुलाया गया है। इसके लिए नौ टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को मोबाइल से मैसेज देकर उन्हें नियत दिवस को उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है।