- Hindi News
- संविदा पर कार्यरत नर्सेज आज अवकाश पर रहेंगेजोधपुर ! जिले में संविदा पर कार्यरत नर्सेज ग्रेड 2 गुर
संविदा पर कार्यरत नर्सेज आज अवकाश पर रहेंगेजोधपुर -!- जिले में संविदा पर कार्यरत नर्सेज ग्रेड 2 गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। राजस्थान एनआरएचएम संविदा एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक...
भास्कर न्यूज. जोधपुर
जिले में संविदा पर कार्यरत नर्सेज ग्रेड 2 गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। राजस्थान एनआरएचएम संविदा एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक योगेंद्र पुरी ने बताया कि सरकार के लगातार आश्वासन के बावजूद संविदाकर्मियों का आर्थिक शोषण जारी है। इसके विरोध एवं नियमित करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में एनआरएचएम कर्मी, अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज में कार्यरत संविदा नर्सेजकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिला संयोजक दिनेश जांगू ने बताया कि सामूहिक अवकाश में जिले में करीब 800 नर्सेज शामिल होंगे। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में विरोध स्वरूप पोलियो कार्यक्रम के दौरान नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर काम किया था।