जोधपुर को 43 मिनी बसें आवंटित
जोधपुर - जोधपुर डिपो को 43 नई मिनी बसें आवंटित की गई है। इन बसों को जोधपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में चलाकर पंचायतों को जोड़ा जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतों को जोडऩे के लिए बजट में प्रावधान करते हुए सर्वाधिक 74 बसें अपने गृह नगर जोधपुर डिपो को देने की व्यवस्था की थी। इनमें से 30 बसे पहले आ चुकी हंै। जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक मदन चौधरी ने बताया कि रोडवेज प्रबंधन ने 43 बसें जोधपुर को आवंटित की है।