पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसमान में पतंगों का राज, दुनिया भर से आए पतंगबाज

आसमान में पतंगों का राज, दुनिया भर से आए पतंगबाज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - बादलों की लुकाछिपी के बीच सूर्यनगरी के आसमान में लहराती डबल लाइन, कोबरा, ऑक्टोपस, घोड़े लाइन जैसी विभिन्न रंग-बिरंगी बड़ी-बड़ी पतंगें। इसे देखने के लिए बरकतुल्लाह खान स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में मौजूद स्कूल-कॉलेज के सैकड़ों युवा। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का बुधवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। इस दौरान महोत्सव में भाग लेने वाले देश-विदेश के 32 पतंगबाजों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इमेजिन अनलिमिटेड संस्था और सनसिटी काइट क्लब की ओर आयोजित पतंग महोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि आसमान में लहराती बड़ी-बड़ी पतंगे देखने का अनूठा नजारा है। भारत, अमेरिका, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, कनाड़ा सहित विभिन्न देशों के पतंगबाजों को एक जगह सम्मिलित करना एकता का परिचय है। विशिष्ट अतिथि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवा पीढ़ी से कहा कि आसमान में उडऩे वाली पतंगों से सीख लेकर जीवन में सफलता के पथ पर चलने का संकल्प लें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, संयोजक जगत नारायण जोशी, अध्यक्ष जावेद गौरी, राजेंद्र बोराणा के साथ बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।



बच्चों ने लिखे ग्रीनरी बढ़ाने के स्लोगन

सूर्यनगरी में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्लोगन प्रतियोगिता भी रखी गई। इसमें

बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज

के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर गो-ग्रीन, ग्रीन क्लीन जोधपुर, ग्रीन

इज वेल, सहित विभिन्न स्लोगन लिखे। अध्यक्ष जावेद गौरी ने

बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के नाम व पते लिए गए है। विनर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न उनके पते पर भेज दिए जाएंगे।